फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर विस्फोट: पुलिस की शहर के कई होटलों में दबिश, एनआईए और एसआईए की टीम जुटा रही सबूत

Fri, 11 Mar 2022 09:58 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर

सार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) समेत कई एजेंसियों ने घटनास्थल का दोबारा जायजा लिया। करीब डेढ़ घंटे तक विभिन्न तरह के सैंपल इकट्ठे किए।
विज्ञापन
उधमपुर में धमाके में जांच करते सुरक्षाबल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलाथिया चौक इलाके में बुधवार को आईईडी धमाके को अंजाम देने वालों की तलाश में पुलिस ने वीरवार को शहर के कई होटलों में दबिश दी। पुलिस ने होटलों के रजिस्टर भी खंगाले जिनमें यहां ठहरने वालों के बारे में जानकारी दर्ज थी। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि हाल के दिनों में कोई संदिग्ध व्यक्ति तो इन होटलों में नहीं ठहरा था जिसका इस घटना से संबंध हो। इसके लिए घटनास्थल के पास वाले होटलों की विशेष जांच की जा रही है।

कई एजेंसियों ने घटनास्थल का वीरवार को दोबारा जायजा लिया

इस बीच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) समेत कई एजेंसियों ने घटनास्थल का वीरवार को दोबारा जायजा लिया। करीब डेढ़ घंटे तक विभिन्न तरह के सैंपल इकट्ठे किए। साथ ही घटनास्थल को दूसरे दिन भी सील रखा गया। दिल्ली से पहुंची एनआईए की विशेष टीम ने भी मौके का मुआयना कर आवश्यक जानकारी हासिल की। 

कई होटलों से लोगों के मोबाइल नंबर लिए गए

पुलिस की विभिन्न टीमें कई होटलों में पहुंचीं और मैनेजरों से पिछले कुछ दिनों से होटलों में ठहरने वाले लोगों के बारे में जानकारी ली। कई होटलों से लोगों के मोबाइल नंबर लिए गए हैं। आने वाले दिनों में होटलों में ठहरने वाले कुछ लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। पुलिस को संदेह है कि अगर जिले के बाहर से आए किसी व्यक्ति ने इस वारदात को अंजाम दिया है तो वह जरूर किसी होटल में कुछ दिन ठहरा होगा।

एनआईए व एसआईए की टीमें उधमपुर में मौजूद 

दूसरी ओर सुरक्षा एजेंसियों के लिए आईईडी ब्लास्ट करने वाले का पता लगाना बड़ी चुनौती है। एनआईए व एसआईए की टीमें बुधवार से ही उधमपुर में हैं। वीरवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एसएसपी राजीव पांडे के नेतृत्व में एनआईए और एसआईए की एक टीम मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की।

सेना की भी एक टीम मौके पर पहुंची

कुछ समय बाद एसएसपी उधमपुर डॉ. विनोद कुमार और डीआईजी उधमपुर मोहम्मद सुलेमान चौधरी भी मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि सेना की भी एक टीम मौके पर पहुंची थी। मालूम हो कि बुधवार की दोपहर को एक धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि एक बच्चे समेत 17 लोग घायल हुए थे। इस धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें