रियासी। जिला के टांडा डेरा बाबा क्षेत्र में बुधवार शाम को बाइक फिसलने से दो युवक घायल हो गए। उनकी पहचान पवन कुमार और सुनील कुमार दोनों निवासी टांडा के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।