फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अखनूर में बिना परमिट दौड़ रहे दो वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर सख्ती
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। अखनूर क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ वीरवार को ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की। दो यात्री वाहनों को जब्त किया गया है। यह कार्रवाई मांडा क्षेत्र में नियमित जांच के दौरान की गई। एक मैटाडोर को बिना वैध रूट परमिट के सार्वजनिक मार्ग पर दाैड़ते पाया गया। एक टाटा मोबाइल वाहन आवश्यक दस्तावेज और रूट परमिट के बिना चल रहा था। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक मार्गों पर अवैध रूप से वाहन संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। सभी व्यावसायिक वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने रूट परमिट, बीमा, फिटनेस प्रमाणपत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें