फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में आतंकी संगठन टीआरएफ के दो दहशतगर्द गिरफ्तार, पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद

Fri, 17 Feb 2023 10:40 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

श्रीनगर पुलिस ने लश्कर-ए-ताइबा के छद्म संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक विदेशी पिस्तौल व ग्रेनेड बरामद किया गया है। श्रीनगर पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि पकड़े गए दोनों आतंकियों की पहचान जुबैर गुल निवासी जूनिमार (श्रेणी सी) और मोहम्मद हमजा वली निवासी सफाकदल (हाइब्रिड) के रूप में की गई है। दोनों दहशतगर्द श्रीनगर में कई आतंकवादी घटनाओं में शामिल थे। उनके कब्जे से एक पिस्तौल, एक ग्रेनेड, कारतूस व मैगजीन बरामद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें