फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दोमाना में युवक और महिला के शव फंदे से लटकते मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। कस्बे में दो जगह युवक और महिला के शव फंदे से लटका मिले। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों के शव जीएमसी जम्मू के शव गृह में रखवाए गए हैं। अम्ब घरोटा में सोमवार को एक महिला का शव फंदे से लटकता मिला। मृतका की पहचान मीनू देवी (45) पत्नी खेम राज निवासी अम्ब घरोटा के रूप में हुई है। वहीं, गलवड़े चक में सोमवार देर शाम युवक का शव फंदे से लटकता मिला। मृतक की पहचान रमन कुमार (22) पुत्र काला राम निवासी गलवड़े चक मढ़ के रूप में हुई है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें