फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: उधमपुर में दो पुलिसकर्मियों की गोली लगने से मौत, पुलिस वैन में मिले शव

Sun, 08 Dec 2024 09:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में काली माता मंदिर के बाहर पुलिस वैन में दो पुलिसकर्मियों गोली लगे शव मिले हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Security forces - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में दो पुलिसकर्मियों के शव मिले हैं। दोनों को गोली लगी थी। एक पुलिसकर्मी घायल है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 6.30 बजे उधमपुर जिला मुख्यालय में काली माता मंदिर के बाहर पुलिस वैन के अंदर पुलिसकर्मियों के गोलियों से छलनी शव पड़े मिले। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस का एक दल घटनास्थल पर पहुंचा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पुलिसकर्मियों की मौत एक-दूसरे पर गोली चलाने के बाद हुई। घटना के पीछे आपसी झगड़े का संदेह है।

एसएसपी उधमपुर आमोद नागपुरे ने कहा कि उधमपुर जिले के रहमबल इलाके में आपसी झगड़े और आत्महत्या की घटना में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिसकर्मी विभाग के वाहन में सवार होकर एसटीसी तलवारा की ओर सोपोर जा रहे थे और गोलीबारी में गोली लगने से घायल हो गए। घटना के पीछे की सच्चाई का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन


एसएसपी उधमपुर आमोद नागपुरे ने कहा, "घटना सुबह 6.30 बजे हुई। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, यह साबित हो गया है कि घटना में एके-47 राइफल का इस्तेमाल किया गया था। दो पुलिस कर्मियों की मौत हो गई है। तीसरा पुलिस कर्मी सुरक्षित है। उन्हें पोस्टमॉर्टम और अन्य प्रक्रियाओं के लिए जीएमसी उधमपुर ले जाया जाएगा।"
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें