फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बावे तालाब रिंग रोड से दो आरोपी और शरणार्थी गिरफ्तार

Tue, 23 Jul 2024 05:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। पुलिस ने बावे तालाब रिंग रोड क्षेत्र में छापेमारी कर युवक पर हमले के आरोपी विशाल शर्मा उर्फ विशु व विकास सिंह उर्फ विनय को गिरफ्तार किया है। इस मामले में संलिप्त युवाओं को शरण देने वाले संतोख सिंह निवासी रत्ती छप्पड़ी बर्न को घरोटा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जहां संतोख सिंह ने इन युवाओं को शरण दी थी वहां से कई तेजधार हथियार भी बरामद हुए हैं। इसके चलते उसके खिलाफ भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बता दें कि चंदियां घाट के पास शनिवार देर रात एक 32 वर्षीय युवक पर कुछ अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया था। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अखनूर उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। यहां से फिर घायल को अमृतसर भेज दिया है। घायल युवक की पहचान संजीव कुमार निवासी पलवां अखनूर के रूप में हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें