फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा से लश्कर के दो ओजीडब्ल्यू चढ़े हत्थे, तीन हैंड ग्रेनेड बरामद

Fri, 01 Nov 2019 09:35 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके से शुक्रवार को आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के दो ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया। उनके पास से तीन हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। वीरवार को बारामुला जिले के सोपोर में भी दो ओजीडब्ल्यू को दो ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन


21 राष्ट्रीय राइफल्स तथा एसओजी की ओर से हंदवाड़ा में नाका लगाया गया था। चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को रोका गया। पूछताछ में इन्होंने लश्कर के ओजीडब्ल्यू के रूप में काम करने की बात स्वीकार की। इनकी पहचान मागाम हंदवाड़ा के जफर व तजामुल के रूप में हुई है। पुलिस पकड़े गए ओजीडब्ल्यू से पूछताछ कर रही है। इससे पहले आतंकियों ने 28 अक्तूबर को सोपोर में बस स्टॉप पर ग्रेनेड हमला किया था, जिसमें 20 नागरिक घायल हो गए थे।

उधर, गांदरबल जिले के कंगन इलाके के छत्रगुल में दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षा बलों ने कासो चलाया। लगभग एक घंटे तक गहन तलाशी के बाद कुछ भी हाथ न लगने पर अभियान को रोक दिया गया। 
विज्ञापन


स्कूल में आगजनी की कोशिश
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के कुंदलन में आतंकियों ने पेट्रोल बम से हमला कर हाई स्कूल में आगजनी की कोशिश की। हालांकि, स्कूल भवन को मामूली नुकसान पहुंचा है। इस स्कूल में शनिवार को हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा होनी थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आस पास के इलाकों में सर्च आपरेशन चलाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें