फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: केंद्रीय विश्वविद्यालय के पांच-पांच सौ बेड के दो हॉस्टल खुले

विज्ञापन
केंद्रीय ​शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इन भवनों का किया वर्चुअल उद्धघाटन। स्रोत : ​विश्ववि
विज्ञापन
विजयपुर/जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए पांच-पांच सौ बेड के दो हॉस्टल खुल गए। छात्राओं के लिए हॉस्टल का नाम शैलपुत्री भवन और दूसरा छात्रों के लिए ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह एमवीसी भवन है। मंगलवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इन छात्रावासों के साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित दो अन्य भवनों का वर्चुअल उद्घाटन भी किया। इन भवनों में विज्ञान संकाय आर्यभट्ट भवन, पुस्तकालय की प्रशासनिक इमारत चाणक्य भवन शामिल रहे। नई दिल्ली में हुए वर्चुअल उद्घाटन समारोह में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार के साथ ही केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के कुलपति प्रो. संजीव जैन मौजूद रहे। समारोह का केंद्रीय विश्वविद्यालय सभागार में सीधा प्रसारण किया गया जहां कुलसचिव प्रो. यशवंत सिंह समेत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने यह कार्यक्रम देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें