जम्मू
शहर के सर्कुलर रोड पर एक सिरफिरे ने शनिवार की रात जमकर बवाल मचाया। रोड पर खड़ी 25 गाड़ियों के शीशे तोड़ डालें। यही नहीं आसपास के घरों में पत्थर मारकर भी नुकसान पहुंचाया। पीर मीठा पुलिस स्टेशन ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी रात भर ही गाड़ियों के शीशे तोड़ता रहा । पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।