फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत

Thu, 16 May 2024 05:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांबा में फ्लाईओवर पर सुबह हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग के फ्लाईओवर पर बुधवार सुबह ट्राला और स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों स्कूटी सवारों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह हाईवे पर एक ट्रक खराब हो गया था। इसके चलते ट्राॅला (एमएच15इ5537) चालक को वाहन मोड़ना पड़ा। इस दौरान दूसरी तरफ से आ रहे एक स्कूटी (जेके02सीएक्स 3933) सवारों की ट्राले से टक्कर के बाद दोनों स्कूटी सवार सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सुरेश कुमार (50) पुत्र कुंदन लाल निवासी नरवाल जम्मू और भीम गिरी (55) पुत्र महंत बुद्ध गिरी निवासी नरवाल के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक दोनों स्कूटी सवार जम्मू की तरफ जा रहे थे। सांबा फ्लाईओवर पर पहुंचे तो अचानक से ट्राले ने स्कूटी को टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए। चालक ट्राले को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्राले को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें