- तालाब के लापता कृष्णा गुप्ता का शव तीन दिन बाद बरामद हुआ
जम्मू/दोमाना। शहर के तालाब तिल्लो और फ्लाएं मंडाल क्षेत्र से लापता दो लोगों के शव तवी नदी और रणबीर नहर से बरामद किए गए हैं। तालाब तिल्लो का रहने वाला 19 वर्षीय कृष्णा गुप्ता रविवार को लापता हो गया था। पता चला कि वह तालाब तिल्लो के पास ही नहर में गिर गया था। सोमवार को परिवार ने नवाबाद थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने रणबीर नहर का पानी बंद करवाया। मंगलवार सुबह एसडीआरएफ की मदद से तालाब तिल्लो क्षेत्र से ही शव बरामद किया गया। वहीं फ्लांय मंडाल का रहने वाले संदीप पाल सिंह पांच दिन पहले लापता हो गया था। मंगलवार को तवी नदी से संदीप का शव बरामद किया गया। ब्यूरो