रियासी। जिला वुशु एसोसिएशन ने माड़ी स्थित इनडोर स्टेडियम में शुक्रवार को दो दिवसीय अस्मिता महिला वुशु लीग की शुरुआत की। मुख्य अतिथि उप पुलिस अधीक्षक विशाल जम्वाल रहे। लीग में महिला खिलाड़ियों को अपने कौशल, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन करने का मंच प्रदान किया है। मौके पर आयोजन समिति के सदस्य जिला वुशु एसोसिएशन के सदस्य, प्रशिक्षकों सहित, रतन सिंह और आदर्श शर्मा, विशिष्ट अतिथि मैडम रविंदर कौर आदि उपस्थित रहीं। संवाद