फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतकाल व्याख्यान श्रृंखला : जेयू में दो दिवसीय व्याख्यान आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू यूनिवर्सिटी (जेयू) अमृतकाल व्याख्यान श्रृंखला 2024 के तहत सीमाओं को खत्म करना और शिक्षा का विकास करना विषय पर दो दिवसीय व्याख्यान का आयोजन कर रही है। छह और सात दिसंबर को व्याख्यान जेयू के ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह ऑडिटोरियम में होगा। व्याख्यान के पहले दिन जम्मू कश्मीर उच्च शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष पद्मश्री प्रोफेसर दिनेश सिंह सिंधु घाटी सभ्यता से श्रीनिवास रामानुजन तक: भारतीय गणित का आकर्षक इतिहास विषय पर संबोधित करेंगे। वही अंतरिक्ष: अनंत अवसर और अनंत संभावनाएं विषय पर इस्ट्रैक, बेंगलुरु के निदेशक बीएन रामकृष्ण वक्ता होंगे। दिन के अंतिम सत्र में साहित्य की भूमिका पर पुनर्विचार विषय पर दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. सुधीश पचौरी वक्ता होंगे।
विज्ञापन

व्याख्यान के अंतिम दिन यानी मंगलवार को चार सत्र होंगे। इसमें स्वास्थ्य, भोजन और उससे परे विषय पर नीलांजना सिंह (आहार विशेषज्ञ/पोषण विशेषज्ञ) अपनी बात रखेंगी। वहीं दूसरे सत्र में एआई और कार्य का भविष्य और रोजगार सृजन विषय पर प्रो. कवि आर्य (आईआईटी मुंबई और पीआई, ई-यंत्र परियोजना, गोल) वक्ता होंगे। तीसरे सत्र में बहुविषयक शिक्षा और नवाचार की संभावनाएं मानविकी और सामाजिक विज्ञान से परिप्रेक्ष्य विषय पर प्रो. आनंद प्रकाश (पूर्व डीन, अंतरराष्ट्रीय संबंध, डीयू) वक्ता होंगे। व्याख्यान का अंतिम सत्र विषयों की सीमाओं को समाप्त करने की चुनौतियां और संभावनाएं: व्यावसायिक शिक्षा के लिए एक संदर्भ पर होगा। इसमें प्रो. रितेश सिंह (पूर्व प्रमुख और डीन वाणिज्य विभाग, दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स) वक्ता होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें