फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: राजोरी में आतंकियों की गोलीबारी में दो नागरिकों की मौत, लोगों ने हाईवे जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन

Fri, 16 Dec 2022 11:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में शुक्रवार तड़के गोलीबारी में दो नागरिकों की मौत हो गई है। इसे लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया है। पुलिस, सुरक्षा बल और नागरिक प्रशासन के अधिकारी मौके पर हैं। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
दो नागरिकों की मौत के बाद विरोध-प्रदर्शन शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला राजोरी में तड़के सुबह दो स्थानीय नागरिकों की मौत होने की खबर है। इससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है। मौत की खबर का पता चलते ही स्थानीय लोग जम्मू-राजोरी हाईवे पर निकल आए और विरोध-प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पुलिस, सुरक्षाबल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं।
विज्ञापन


सेना ने किया ट्वीट
इस बीच सेना की तरफ से ट्वीट किया गया है कि शुक्रवार तड़के सुबह राजोरी में सैन्य अस्पताल के पास अज्ञात आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस, सुरक्षा बल और नागरिक प्रशासन के अधिकारी मौके पर हैं। मामले में जांच की जा रही है।
 
वहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि कथित तौर पर सेना की गोलीबारी में दोनों नागरिकों की मौत हुई है। इसे लेकर उन्होंने नारेबाजी करते हुए सड़क को जाम कर दिया। लोगों का कहना है कि इस मामले की जांच की जानी चाहिए और प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए।
विज्ञापन


साथ ही मृतकों के परिवार के लिए 10-10 लाख का मुआवजा, उनके सगे-संबंधियों के लिए नौकरी, बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा दी जानी चाहिए। जानकारी के अनुसार, राजोरी के रहने वाले शलिंदर कुमार और कमल किशोर की गोलीबारी में मौत हुई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

14 दिसंबर को संदिग्ध देखे जाने पर चलाया गया था तलाशी अभियान

राजोरी में प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले राजोरी के मुरादपुर में बुधवार को सेना और पुलिस की तरफ से संदिग्ध दिखे जाने पर तलाशी अभियान चलाया गया था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया था कि सुबह करीब 5 बजे कंधे पर बैग लटकाए दो अजनबी लोग उनके परिसर में घुसकर दरवाजा खोलने के लिए कहने लगे।

उन्होंने आसपास के लोगों को फोन किया और शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद दोनों अजनबी फरार हो गए, लेकिन तत्काल सेना और पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी करके सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब 6 घंटे तक सेना व पुलिस ने चप्पा-चप्पा खंगाला, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें