अनंतनाग। बिजबिहाड़ा में कंप्यूटरीकृत बिलिंग प्रणाली लागू न करने पर दो दवा वितरकों को निलंबित कर दिया गया है। औषधि नियंत्रण अधिकारियों की एक टीम ने एसडीएच बिजबिहाड़ा और उसके आसपास के लगभग 20 चिकित्सा प्रतिष्ठानों का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के परिणाम काफी हद तक सकारात्मक रहे। लगभग सभी केमिस्टों ने अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए और कम्प्यूटरीकृत बिलिंग प्रणाली को अपनाया। हालांकि दो थोक फर्मों मेसर्स जानिसार एंटरप्राइजेज फार्मास्युटिकल डिस्ट्रीब्यूटर्स बिजबिहाड़ा और मेसर्स न्यू इकबाल एंटरप्राइजेज फार्मास्युटिकल डिस्ट्रीब्यूटर्स बिजबिहाड़ा का संचालन कम्प्यूटरीकृत बिलिंग प्रणाली का अनुपालन न करने और अन्य अज्ञात उल्लंघनों के कारण अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के सभी चिकित्सा प्रतिष्ठानों को कंप्यूटरीकृत बिलिंग प्रणाली (सीबीएस) के कार्यान्वयन और कंप्यूटरीकृत कैश मेमो जारी करने के संबंध में दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा।