फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वाहन चोरी करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
जानीपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार चोर: स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जम्मू। जानीपुर पुलिस ने चोरी के आरोप में दो शातिर भाइयों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

दो महीने पहले जानीपुर के रहने वाले रतन लाल ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि उसकी स्कूटी (जेके02एटी 6732) चोरी हो गई है। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज करते हुए क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज चेक की। इसके आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि चोरी इन्हीं लोगाें ने की है। खास बात यह है कि पकड़े गए रोहन गोस्वामी और निखिल गोस्वामी दोनों सगे भाई हैं। जो बाड़ी ब्राह्मणा के रहने वाले हैं। इनके पास से चोरी की स्कूटी बरामद की गई है जबकि पूछताछ में एक अन्य चोरी का मोटरसाइकिल भी बरामद हुआ। मोटरसाइकिल को बाड़ी ब्राहमणा से चुराया गया था। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें