फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पशु तस्करी के दो प्रयास विफल, 11 मवेशी मुक्त करवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नगरोटा पुलिस ने पशु तस्करी के दो प्रयासों को विफल कर 11 मवेशियों को मुक्त करवाया है। इस दौरान पुलिस ने एक वाहन को भी जब्त किया है। नगरोटा पुलिस थाने के अधीन आने वाले सिद्दड़ा पुलिस पोस्ट ने तवी पुलिस पर नाका लगाया था।
विज्ञापन

इस दौरान ट्रक नंबर जेके14ए9382 को रोका। इस दौरान ट्रक की जांच की तो उसे नौ मवेशी मिले। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक बशीर अहमद खटाना निवासी अनंतनाग को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस पोस्ट मनवाल ने भी पशु तस्करी के एक प्रयास को विफल किया। यहां पुलिस ने दो मवेशियों को मुक्त करवाया। मवेशी तस्कर पैदल ही वाहनों को लेकर जा रहा था। इस संबंध में नगरोटा पुलिस स्टेशन और झज्जर कोटली पुलिस स्टेशन में अलग-अलग एफआईआर दर्ज हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें