जम्मू। पुलिस ने 10 गट्टू डोर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कौशल कुमार व पी के थापा को पुलिस ने जानीपुर इलाके से शुक्रवार को रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को मौके पर दबोच कर तलाशी ली गई। इस दौरान एक से चार व दूसरे से छह गट्टू डोर को बरामद कर जब्त कर लिया गया। इससे पहले भी शहर में अब तक 60 से अधिक गट्टू डोर को जब्त किया गया है। जानीपुर थाने में दोनों के खिलाफ मामले दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है। संवाद