जम्मू। नगरोटा पुलिस ने हेरोइन की तस्करी में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से पांच ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। आरोपियों में कटड़ा का रहने वाला अंकुश शर्मा और उधमपुर का रहने वाला पवन कुमार शामिल हैं। दोनों को सिद्दड़ा के पास पुलिस ने नाके पर चेकिंग के दौरान पकड़ा। तलाशी लेने पर दोनों से हेरोइन मिली। मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।