संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। पुलिस ने मंगलवार को दो युवकों को तीन ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि पुलिस ने आईआरपी चौक के पास नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान वहां से गुजरे रहे बुलेट मोटरसाइकिल (जेके 20 बी 9081) पर जा रहे दो युवकों को रोका गया। संदेह के आधार पर दोनों की तलाशी लेने पर उनसे हेरोइन बरामद हुई। युवकों की पहचान बलवंत सिंह उर्फ कालू व प्रवेश सिंह उर्फ मुन्ना निवासी चिल्लाद अरनास के रूप में हुई। दोनों मौजूदा समय में माड़ी में रह रहे हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। थाना रियासी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी परमवीर सिंह ने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों पर कार्रवाई जारी है।