संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह पुलिस ने रिंग रोड से दो व्यक्तियों को पिस्टल और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। बिश्नाह पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम को रिंग रोड पर गाड़ियों की जांच पड़ताल के लिए लगाए गए नाके के दौरान विजयपुर से बिश्नाह आ रहे बाइक (जेके21 जे8706) पर सवार दो व्यक्तियों ने नाके से भागने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों को मौके पर पकड़ लिया, तलाशी के दौरान उनसे एक पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल देव पुत्र हरबंस लाल निवासी खोड सलारियां रामगढ़ जिला सांबा और रविंद्र कुमार पुत्र प्रेमचंद निवासी रेहाल कलांदरियां तहसील बिश्नाह के रूप में हुई है। संवाद