फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: रामबन में सेना का वाहन 700 फीट गहरी खाई में गिरा, लोहे का ढेर बना आर्मी ट्रक; तीन जवान बलिदान

Sun, 04 May 2025 02:00 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सेना का एक वाहन 700 फीट गहरी खाई में गिरने से तीन जवान बलिदान हो गए। हादसा श्रीनगर की ओर जा रहे सेना के काफिले के दौरान बैटरी चश्मा क्षेत्र में हुआ, जहां ट्रक फिसलकर खाई में गिर गया।
विज्ञापन
तीन जवान बलिदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सेना का ट्रक फिसलकर करीब 700 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक दुर्घटना में तीन जवान बलिदान हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हादसा नेशनल हाईवे-44 पर बैटरी चश्मा के पास सुबह 11:30 बजे हुआ। सेना का यह ट्रक जम्मू से श्रीनगर जा रहे एक काफिले का हिस्सा था।

हादसे के तुरंत बाद, एसडीआरएफ, पुलिस, सेना और स्थानीय स्वयंसेवकों ने मिलकर बचाव अभियान चलाया। दुर्घटना में वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीन सैनिक बलिदान हो गए। शहीद हुए सैनिकों का नाम अमित कुमार, सुजीत कुमार और मन बहादुर है। उनके शवों को खाई से बाहर निकाला जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि हादसा इतना दर्दनाक है कि वाहन दुर्घटना के बाद लोहे के ढेर में तब्दील हो गया।

विज्ञापन


सेना और प्रशासन दोनों ने जवानों के बलिदान पर शोक व्यक्त किया है। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें