जम्मू। शहर के नरवाल क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक पश्चिम बंगाल और दूसरा म्यांमार का निवासी है।
दोनों के पास से दो किलो गांजा बरामद किया गया है। आरोपियों में पश्चिम बंगाल का चंद्रशेखर और म्यांमार का जबीदुल्लाह शामिल हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार पुलिस ने रेलवे पुली के पास नाके के दौरान इन दोनों को रोका था। जब पूछताछ की गई तो तलाशी लेने पर इनके पास से गांजा बरामद हुआ। ब्यूरो