आरएस पुरा। पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों में ट्रैक्टर ट्रॉली, 2 मोटरसाइकिल और 6 क्विंटल धान बरामद की है। आरएस पुरा पुलिस थाने में रमेश कुमार निवासी आरएस पुरा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका महिंद्रा ट्रैक्टर ट्रॉली चोहाला मोड़ से चोरी हो गई थी।
इसी प्रकार गुरदीप सिंह निवासी सिंबल मोड़ ने शिकायत दी थी कि मेहलोवाल स्थित उसके गोदाम से 5.5 क्विंटल धान की फसल चोरी हो गई। इस संबंध में मामला दर्ज कर थाना प्रभारी के नवीन अंगराल के निर्देश पर विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। तकनीकी सहायता की मदद से दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया। इनकी पहचान मोहम्मद अमजद निवासी बलेनी पुल नगरोटा, रोहित कुमार निवासी गाज़ीपुर कुल्लियां आरएस पुरा से पूछताछ की तो दोनों ने अपनी संलिप्तता कबूल कर ली। उनकी निशानदेही पर दो मोटरसाइकल सहित चोरी का ट्रैक्टर बरामद किया गया।