फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नेकां नेता पर हमले के दोनों आरोपी पुलिस ने पकड़े, सीसीटीवी से हत्थे चढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के युवा नेता तेजिंद्र पाल अमन पर गोली चलाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों युवक गांधीनगर के वाल्मीकि कॉलोनी के रहने वाले हैं। आरोपी पुरानी रंजिश में तेजिंद्र पर हमला करने आए थे। आरोपी के अनुसार तेजिंद्र ने उनके समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिससे वह आहत थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कई इलाकों की सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 22 नवंबर को इस वारदात को अंजाम दिया था। हालांकि वह गोली चलाने में कामयाब नहीं हुए थे। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन

बता दें, 22 दिसंबर को तेजिंद्र पाल अमन नानक नगर में अपनी दुकान में बैठे थे। शाम करीब छह बजे बाइक सवार दो युवक आए, जिसमें से एक ने उन पर पिस्तौल तान कर गोली चलाने की कोशिश की, दो बार कोशिश करने के बाद वह गोली नहीं चला पाया और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। इसके बाद गांधीनगर नगर पुलिस ने मामले की जांच की। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य की मदद से आरोपियों तक पहुंच कर उन्हें गिरफ्तार करने में कामयाब रही। आरोपियों ने हथियार कहां से लिया। पुलिस इसकी पूछताछ में जुटी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें