जम्मू। नगरोटा पुलिस ने बन टोल प्लाजा पर नाके के दौरान दो वाहनों से 20 पशु बरामद किए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चालकों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने नाका लगाया था। इस दौरान दोनों वाहनों को जांच के लिए रोका गया। इस दौरान उनमें पशु बरामद हुए। इस पर दोनों वाहनों के चालकों को हिरासत में ले लिया गया। ब्यूरो