फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ ने सांबा सेक्टर में मिली सुरंग का दूसरा मुहाना भी खोज निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के चक फकीरा क्षेत्र में मिली सुरंग के दूसरे मुहाने का भी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पता लगा लिया है। टनल का दूसरा मुहाना पाकिस्तान के इलाके में करीब तीस मीटर तक है। रक्षा सूत्रों के अनुसार 22 अप्रैल को सुंजवां (जम्मू) में मुठभेड़ में गए दो आतंकियों के सांबा सेक्टर से घुसपैठ करने के इनपुट के बाद बीएसएफ ने एंटी टनल अभियान जलाया था, जिसमें आईबी पर 150 मीटर लंबी सुरंग मिली। इस सुरंग का नमूना पहले मिली सुरंगों से अलग है। सुरंग एल शेप की है और मुहाना ढाई फुट का है। बीएसएफ के जवानों ने सोमवार को सुरंग का दूसरा मुहाना भी ढूंढ निकाला, जो जीरो लाइन से पाकिस्तान क्षेत्र में 30 मीटर अंदर तक है। सूत्रों के अनुसार सोमवार दोपहर को एनआईए की टीम ने भी सुरंग स्थल का दौरा किया और कई अहम जानकारियां जुटाईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें