बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा में राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर सोमवार देर शाम को चूने से लदा ट्रक पलटने का मामला आया। इसमें चालक और सहचालक बाल-बाल बचे। जानकारी के अनुसार राजस्थान से जम्मू की ओर चालक ट्रक लेकर आ रहा था। जैसे ही ट्रक बॉडी ब्राह्मणा मुख्य चौक से पहले पहुंचा, वायरिंग में तकनीकी खराबी से संतुलन बिगड़ने से पलट गया। चालक और सहचालक को मामूली चोटें आई हैं। सड़क पर ट्रक पलटने से आवागमन भी बाधित हुआ। मंगलवार को दोपहर के समय ट्रक को राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाया गया। संवाद