फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कश्मीर से दिल्ली जा रहे ट्रक को रोका, रेड अलर्ट के बीच कठुआ और सांबा के सैन्य स्कूल बंद रहे

Thu, 04 May 2023 01:46 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क,कठुआ

सार

हटली चौकी के पास रोके गए ट्रक में सवार एक व्यक्ति को सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर दिया गया है। वह कश्मीर के पुलवामा का रहने वाला है।
विज्ञापन
जम्मू पठानकोर्ट हाईवे पर चेकिंग करते सुरक्षाबल - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में रेड अलर्ट के बीच सुरक्षा एजेंसियों ने मंगलवार देर रात कश्मीर से दिल्ली जा रहे एक ट्रक को जांच के लिए रोका। इसमें चालक, सहचालक के अलावा सवार एक अन्य व्यक्ति से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने कई घंटे पूछताछ की है।

विज्ञापन


हटली चौकी के पास रोके गए ट्रक में सवार एक व्यक्ति को बुधवार सुबह सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर दिया गया है। वह कश्मीर के पुलवामा का रहने वाला है। जम्मू में उससे आगे की पूछताछ सुरक्षा एजेंसियां करेंगी। उधर, कठुआ व सांबा में सैन्य स्कूल बंद रखे गए।

उधर, पठानकोट से रत्नुचक के बीच जारी रेड अलर्ट के चलते हाईवे से लेकर आईबी तक सुरक्षा कड़ी रही। थ्री टियर सुरक्षा घेरे के बीच आईबी से लेकर हाईवे के बीच निगरानी रखी गई। सभी महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा को रात को ही कई गुणा बढ़ा दिया गया था। रेड अलर्ट पर सुरक्षाबलों की मूवमेंट भी स्थगित रही तो वहीं आर्मी पब्लिक स्कूल जंगलोट भी बंद रहा।

हाई अलर्ट के बाद सुरक्षा बलों ने खंगाले कमाड के जंगल

हीरानगर। जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट के बाद बुधवार को हीरानगर के कंडी क्षेत्र कमाड के जंगलों में पुलिस और सीआरपीएफ ने व्यापक तौर पर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। करीब दो घंटे तक चले तलाशी अभियान का नेतृत्व जिला पुलिस प्रमुख शिवदीप सिंह ने किया।

विज्ञापन


तलाशी अभियान में एसओजी के जवान भी शामिल रहे और जंगलों को बारीकी से खंगाला गया। जानकारी के अनुसार जिला पुलिस प्रमुख ने इस इलाके में रह रहे लोगों से भी बातचीत की और उन्हें सतर्क रहने को कहा।

इलाके में कोई भी संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने के लिए कहा गया। हाई अलर्ट के चलते सीमावर्ती इलाकों में भी पुलिस ने जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों की गहन जांच की। हाईवे पर भी पुलिस जवान यहां से गुजरने वाले हर वाहन पर नजर बनाए हुए हैं। 

सांबा में सैन्य क्षेत्र माहेश्वर की सुरक्षा पहले से कड़ी

सांबा जिले में बुधवार को आर्मी स्कूल को बंद रखा गया। हमले के इनपुट के बाद सैन्य क्षेत्र माहेश्वर की सुरक्षा व्यवस्था पहले से कड़ी कर दी गई है। सीमावर्ती क्षेत्रों में बीएसएफ, पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने रामगढ़ के फतवाल क्षेत्र में तलाशी अभियान भी चलाया।

जम्मू पठानकोट हाईवे पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। सांबा की भारत पाक सीमा पाक आतंकियों के लिए सुरक्षित व सुगम मार्ग रहा है। इसको लेकर सांबा सेक्टर की सीमा पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की ओर से घुसपैठ के प्रयास किए जाने के इनपुट पर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

सीमा की निगरानी करने में जुटे बीएसएफ के जवानों को अधिक सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। बॉर्डर पुलिस चौकियों पर तैनात पुलिस जवानों को भी सतर्क रहने बारे कहा गया है। कुल मिलाकर क्षेत्र की सुरक्षा चाक चौंबद की गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें