मीरां साहिब। रिंग रोड पर मंगलवार रात गांव मरालिया के पास ट्रक को अचानक आग लग गई। लोगों ने आग की लपटें देखकर पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर दमकल की टीम पहुंची पर तब तक ट्रक जलकर राख हो चुका था। बताया जा रहा है कि ट्रक के इंजन में अचानक आग लगने पर चालक व परिचालक ने ट्रक से छलांग लगाकर जान बचाई। दोनों मौके से फरार हैं। मीरां साहिब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं ट्रक मालिक का पता लगाया जा रहा है। संवाद