अखनूर। अखनूर पुलिस ने राह सलयोट में हुए सड़क हादसे के आरोपी ट्राला चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार ट्राला और आई-10 कार की टक्कर में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान माणिक रैना पुत्र राकेश कुमार और देव राज पुत्र संत राम निवासी सुंदरबनी के रूप में हुई है। हादसे के बाद क्रेन चालक मौके से फरार हो गया था।
आरोपी की पहचान मोहम्मद अज़ाज निवासी चन्नी तहसील सियोट सुंदरबनी के रूप में हुई है। ट्राले को भी जब्त कर लिया गया है।