रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खूनी नाला के पास देवसूल में एक ट्रक कंडक्टर की फिसल कर खाई में गिरने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पीड़ित की पहचान तालिब हुसैन (18) निवासी शांगस, अनंतनाग के रूप में हुई है। वह श्रीनगर जा रहे ट्रक (जेके 02एजी 7873) से पेशाब करने के लिए बाहर निकला था। इस दौरान वह फिसल कर बिसलेरी नाला के किनारे जा गिरा। हादसे में मौके परप ही उसकी मौत हो गई। एसडीआरएफ, क्यूआरटी व पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल रामबन की मोर्चरी में रखवाया है।