फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बलिदानी सिपाही रंजीत सिंह चिब को किया नमन

विज्ञापन
फोटो ज्यौडियां सेबलिदानी रंजीत सिंह चिब को बलिदान दिवस पर याद कर श्रद्धांजलि देते परिजन व अन्य
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। उधमपुर जिले के लापरी गूल क्षेत्र में आतंकियों से लोहा लेते बलिदान हुए खौड़ के सपूत सिपाही रंजीत सिंह चिब को बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। परिजन व क्षेत्र के लोगों ने सोमवार को खौड़ कैंप में बलिदानी के शहीदी स्मारक पर समागम कराया। इसमें ऑल इंडिया राजपूत भाऊ सभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भाऊ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। पूर्व पार्षद दीपक सिंह भाऊ, सैनिक समाज सभा खौड़ के अध्यक्ष रिटायर्ड कैप्टन शमशेर सिंह, बोधराज भगत ने भी शिरकत की। रंजीत सिंह चिब सेना की 14 डोगरा के जवान थे। शहादत के समय वह 31 आर-आर में तैनात थे। 15 दिसंबर 2005 को उधमपुर जिले के लापरी (गूल) क्षेत्र में रंजीत सिंह ने आंतकियों से लोहा लेते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें