श्रीनगर। पुलवामा में मंगलवार को आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए लांस नायक राजविंदर सिंह को श्रीनगर में सेना की 15वीं कोर के मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू और सेना व सुरक्षा एजेंसियों के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके बाद शहीद का पार्थिव शरीर उसके पैतृक गांव समाना (पटियाला) के गांव दोदरा के लिए रवाना कर दिया गया।