जम्मू। युवा राजपूत सभा की ओर से वीरवार को सुरेंद्र सिंह गिली की अध्यक्षता में महाराजा गुलाब सिंह की जयंती मनाई। इस दौरान महाराज गुलाब सिंह के बारे में प्रकाश डाला। सुरेंद्र सिंह गिली ने बताया कि महाराजा प्रदेश के इतिहास में एक महान पुरुष हुए हैं, जिनके इतिहास से युवाओं को प्रेरणा मिलती है। मौके पर सुनील शर्मा, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।