जम्मू। राजतिलक भवन पुरानी मंडी में वीरवार को क्षत्रिय अमर राजपूत सभा की ओर से एक कार्यक्रम हुआ, जिसमें महाराजा गुलाब सिंह की जयंती मनाई। इस दौरान सभा के अध्यक्ष विशन सिंह ने महाराजा की उपलब्धियां का बखान किया। बताया कि महाराजा गुलाब सिंह एक महान शासक थे, जिन्होंने जम्मू-कश्मीर को राज्य बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। 16 मार्च, 1846 को उन्होंने अमृतसर समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। मौके पर एमएस सलाथिया, सुख देव आदि मौजूद रहे।