फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लोड बढ़ने से जले तीन ट्रांसफार्मर, उमस से छूटा पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
-अप्रैल से लेकर अब तक 550 से ज्यादा ट्रांसफार्मर जले, रविवार को छह घंटे की बिजली कटौती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मौसम साफ होने के बाद फिर से बिजली का लोड बढ़ गया है। इस कारण ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। मौजूदा समय में बिजली लोड 1400 से 1500 मेगावाट के बीच चल रहा है। इस कारण बिजली कटौती का क्रम जारी है। उमस में लोगों के पसीने छूट रहे हैं।
शहर के वेयरहाउस, नरवाल व नगरोटा इलाके में रात को ट्रांसफार्मर जले। सुबह ट्रांसफार्मरों को बदला गया और आपूर्ति बहाल की गई। रात दो बजे के आसपास ट्रांसफार्मर जले, सुबह 11 बजे आपूर्ति बहाल हुई। अप्रैल से लेकर अब तक 550 से ज्यादा ट्रांसफार्मर शहर में जल चुके हैं। इनकी जगह नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

लोड बढ़ने के कारण लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को दोपहर 12 से लेकर शाम छह बजे तक छह घंटे बिजली कटौती हुई। लोगों को बिजली उपकरणों का प्रयोग जरूरत पड़ने पर ही करने का आग्रह बिजली निगम कर रहा है। भगवती नगर, जानीपुर, बख्शी नगर में भी बिजली कटौती रही।
विज्ञापन


पानी का संकट गहराया
बिजली कटौती के कारण पानी की आपूर्ति भी बाधित हो रही है। बाहु किला, गोरखा नगर, सुजवां, बठिंडी सहित अन्य जगहों पर लोग पेयजल किल्लत का सामना कर रहे हैं। यहां पर बिजली कटौती के कारण जल आपूर्ति नहीं हो पा रही है।

कोट
बिजली का लोड बढ़ने से समस्या आ रही है। इसका समाधान किया जा रहा है। जहां-जहां ट्रांसफार्मर जल रहे हैं, इन्हें बदला जा रहा है।
- अवनीत गुप्ता, एक्सईएन, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें