सांबा। करथोली में सोमवार को सीआरपीएफ 38 बटालियन कमांडर धीरेंद्र वर्मा की देखरेख में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान शासकीय मध्य विद्यालय बरजानिया में एवं उसके आसपास लगभग 300 पौधे रोपे गए। उप कमांडेंट (प्रशासन), हरजी लाल बैरवा, उप अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान, प्रधानाचार्य उपस्थित थे। संवाद