फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन इंडिया-क्लीन इंडिया के तहत पौधे लगाए

विज्ञापन
सांबा पौधरोपन करते सीआरपीएफ के जवान ब अधिकारी - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। पुरमंडल स्टेडियम में ग्रीन इंडिया-क्लीन इंडिया के तहत रविवार को पौधे लगाए गए। इसमें डीएफओ सोमराज खजूरिया, डीडीसी पुरमंडल अवतार सिंह, सरपंच जोगिंदर शर्मा और अन्य लोग मौजूद थे। सरपंच ने बताया कि आने वाले समय में वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए पौधों का काफी महत्व है। इसलिए हम लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि पौधे लगाए जाएं। क्योंकि जिस तरह से वन कटाव हो रहा है, उससे भी दोगुनी मात्रा में हमें पेड़ पौधे लगाने की जरूरत है। ताकि आने वाले समय में वातावरण को दूषित होने से बचाया जा सके। संवाद
विज्ञापन

सीआरपीएफ ने चलाया पौधरोपण अभियान
सांबा। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के निर्देशों के अनुपालन में रविवार को पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। इसमें 38 वीं वाहिनी सीआरपीएफ के कमांडेंट धीरेंद्र वर्मा, दीपक मेहरा द्वितीय कमान अधिकारी ने पंचायत भवन, अस्पताल प्राथमिक शासकीय विद्यालय एवं आसपास 400 पौधे लगाए। इसमें जिला सांबा की बढोड़ी पंचायत अंतर्गत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर दीपक मेहरा द्वितीय कमांडिंग ऑफिसर, हरजी लाल बैरवा डिप्टी कमांडेंट, संजय मोहंती डिप्टी कमांडेंट, अधीनस्थ अधिकारी और 38 बटालियन के जवान सहित बढोड़ी गांव के सरपंच गौतम सिंह और स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
भाजपा नेताओं पर्यावरण बचाने के लिए पौधे लगाए
बिश्नाह। क्षेत्र के पटेयाडी सुल्तानपुर और महमूदपुर गांव में भाजपा के मंडल महासचिव सुरजीत सिंह चाढ़क और सुशील कुमार द्वारा इन गांव में रविवार को पौधे लगाए गए। इस मौके पर सुरजीत सिंह ने कहा कि एक तो सावन का महीना है। दूसरा बरसात है। इन मौसम में पौधे जितने ज्यादा हो सकते हैं, हम लगाएंगे। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ हमारे साथ स्थानीय लोग भी पौधे लगाने के लिए मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें