अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पौधरोपण किया
रामगढ़ । समाजसेवी संस्था एंटी क्राइम टीम ने गांव सैदगढ़ के गवर्नमेंट स्कूल में पौधरोपण अभियान चलाया। इसमें मुख्य अतिथि तहसीलदार सोहन लाल राणा और भाजपा कोऑपरेटिव सोसाइटी के कनवीनर शाम लाल गुप्ता मौजूद रहे। इस दौरान 25 पौधे लगाए गए और हरियाली का संदेश दिया गया। तहसीलदार ने बताया कि इन दिनों ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए ताकि हमारा वातावरण शुद्ध हो सके। इस मौके पर सरपंच, पंच जोगिंदर लाल, पंच बचन कुमार, संसार चंद, राकेश कुमार, रवि कुमार, अभय शर्मा, भारती देवी, सोनिया, पार्षद साहिल गुप्ता भी मौजूद थे। संवाद