स्कूल में पौधरोपण करते प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी।
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से एक सप्ताह तक चले पौधरोपण अभियान की शुरुआत मंगलवार को हुई। प्रभागीय अधिकारी बदर हुसैन ने बताया कि सप्ताह भर चलने वाले इस अभियान के दौरान कई स्थानों पर लगभग 2,000 पौधे लगाए गए। इनमें से ज्यादातर सरकारी संस्थान और स्कूल और तीर्थ स्थल रहे। उन्होंने बताया कि अभियान उपायुक्त मोहम्मद नजीर शेख द्वारा शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपने अस्तित्व को सुनिश्चित करने के लिए नए लगाए गए पौधों की देखभाल करनी चाहिए। छात्र को पर्यावरण की रक्षा के महत्व से आम जनता को अवगत कराने की अपील की गई। संवाद