जम्मू। हराभरा और स्वच्छ जम्मू अभियान के तहत वीरवार को एमएएम कॉलेज में पौधरोपण अभियान चलाया गया। मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर और जिला विकास परिषद जम्मू के अध्यक्ष भारत भूषण, मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने पौधे लगाए। मंडल वन अधिकारी ने बताया कि पीपल के 40 पौधे कॉलेज परिसर में लगाए गए हैं। मंडलायुक्त ने लोगों से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर जम्मू को हराभरा व स्वच्छ बनाएं। कहा कि पेड़ हमें ऑक्सीजन के अलावा स्वच्छ वातावरण देते हैं और वन्यजीव जीवन के लिए भी जरूरी हैं।