जम्मू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इस बार बरसात में 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए परिषद ने उपनगर स्तर पर टीमें गठित की हैं। परिषद के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग क्षेत्रों का प्रभार सौंपा गया है। यह अभियान 22 जून से जम्मू महानगर में शुरू किया है। इसके अलावा एबीवीपी ने प्रत्येक परिवार को एक-एक पौधा देने की योजना बनाई है। छात्र संगठन के प्रदेश सह मंत्री रमणीक शर्मा ने बताया कि एबीवीपी का लक्ष्य पौधरोपन अभियान तक सीमित नहीं है। कई प्रकार के विकास कार्यों को गति देने की भी कोशिश जारी है। प्रदेश के सभी जिलों में परिषद के कार्यकर्ता पौधरोपन करने के बारे में विचार कर रहे हैं। मौके पर महामंत्री अक्षय कुमार भी मौजूद रहे।