फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नरवाल मंडी में 800 की जगह पहुंचे 400 ट्रक, फलों व सब्जियों की 50 फीसदी आपूर्ति रही बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जम्मू। नरवाल मंडी में फलों और सब्जियों के प्रतिदिन 800 ट्रक आते हैं, लेकिन मंगलवार को 400 ट्रक ही पहुंच पाए। ऐसे में 50 प्रतिशत सामान की आपूर्ति कम हो गई। हिट एंड रन कानून में मुआवजा और मौत की सजा में बढ़ोतरी के खिलाफ हड़ताल के कारण हालात ऐसे रहे कि कई विक्रेताओं के पास एक भी ट्रक नहीं आया। विक्रेताओं ने चिंता जताई कि अगर जल्द केंद्र सरकार की ओर से फैसले पर विचार नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति खराब हो सकती है। महंगाई बढ़ने से सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा। साथ ही किसानों को पैदावार पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि पेट्रो पदार्थ का भंडारण काफी कम हो चुका है।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता अभिनंदन के अनुसार पालक, गाजर, गोभी और बंदगोभी पंजाब से आती है। अब एक भी ट्रक नहीं आया। आम दिन में छह ट्रकों में सामान आता था। इसी तरह फल विक्रेता संजय कुमार ने बताया कि कीनू, केला और अनार का कारोबार करते हैं। रोजाना कीनू की 6 गाड़ियां आती थीं, केवल एक ही आई। केला और अनार की तो एक गाड़ी भी नहीं पहुंची। इसी तरह सुरेश चंद्र गुप्ता भी परेशान रहे। संतरे की गाड़ी नहीं पहुंचने से दो दिन का स्टॉक बचा है। उधर, गंगोचक से किसान राजेश शर्मा ने कहा कि बिना डीजल कैसे मंडी तक पहुंचेंगे। सब्जियां यहीं पर खराब हो जाएंगी। जाफर चक के किसान सुरजीत सिंह ने कहा कि स्थानीय स्तर पर सब्जियां बेचने के बाद भी काफी पैदावार बच जाएगी, जो ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें