वाहन फिटनेस साइट का परिवहन सचिव ने किया दौरा
जम्मू। परिवहन सचिव प्रसन्ना रामास्वामी ने खानपुर (नगरोटा) में फिटनेस साइट का निरीक्षण किया। दौरे का उद्देश्य वाहनों को फिटनेस प्रमाणपत्र देने की प्रक्रिया का आकलन और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना है।
निरीक्षण के दौरान वाहन फिटनेस जांच के संचालन में अनियमितताएं सामने आईं। किसी वाहन की फिटनेस का पता लगाने के लिए जिन अधिकांश मापदंडों की जांच की जानी चाहिए, उनमें अधिकांश के लिए निरीक्षक को वाहन कम से कम 6-7 मिनट तक चलाना होता है। उन्होंने सड़क पर वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एसओपी की आवश्यकता पर जोर दिया। सचिव ने संबंधित अधिकारियों से यांत्रिक मुद्दों, उत्सर्जन और तकनीकी खामियों का गहन निरीक्षण सुनिश्चित करने का आह्वान किया। ब्यूरो