फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों सरकारी बसें लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। क्षेत्र के सीमावर्ती गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि विजयपुर, रामगढ़ से अरनिया तक आने जाने वाले यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। पिछले साल लॉकडाउन के बाद क्षेत्र में यात्री वाहनों की बहुत कमी हो गई है। यात्रियों के लिए एक-दो वाहन ही आते जाते हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है । वहीं रशपाल सिंह, भगवान चौधरी, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश, मोहन सिंह भट्टी, बलवंत चौधरी बबी, शाम चौधरी ने कहा कि हमारे क्षेत्र के लोगों को अस्पताल या कहीं और आना जाना हो तो समय पर गाड़ी नहीं मिलती। क्षेत्र के लोगों को भटकना पड़ता है। हमारी विभाग से मांग है कि क्षेत्र में सरकारी बसें लगाई जाएं, ताकि हमारे क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें