अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। देश के दूसरे राज्यों में फंसे प्रदेश के श्रमिकों के लिए पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन सोमवार को उधमपुर पहुंचेगी। ट्रेन में आने वाले श्रमिकों को उधमपुर से बसों के माध्मय से उनके गृह नगर तक पहुंचाया जाएगा, जिसकी जिम्मेवार जम्मू- कश्मीर परिवहन निगम के पास होगी। बसों में श्रमिकों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए परिहवन निगम ने 250 बसों को तैयार रखा है। निगम ने बसों को सैनिटाइज कर उधमपुर रेलवे स्टेशन भेजने का सिलिसिला शुरू कर लिया है। परिवहन निगम ने श्रमिकों को उनके गृह नगर पहुंचाने की तैयारियां पुरी कर ली है। अगर हर प्रतिदन दो श्रमिक ट्रेनें आते है तो परिवहन निगम को सौ बसों का संचालन करना होगा।ऐसे में इन बसों के वापिसी के समय को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम ने 250 बसों को तैयार रखा हैं। इन बसों को सैनिटाइज किया जा रहा है और शनिवार को कुछ बसों का उधमपुर के लिए रवाना भी किया गया है जबकि अन्य को रविवार को भेजा जाएगा। परिहवन निगम के जीएम ऑपरेशनल सवर्ण सिंह ने कहा कि हमारी पूरे स्थिति को ध्यान में रखते हुए हमने अपनी तैयारियां पूर कर ली है।वर्तमान में प्रतिदन हमारी सर्विस चल रही हैइसमें लखनपुर से हर दिन एक सौ बसों को चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आने वाले श्रमिकों को उनके गृह जिलों तक पहुंचाने के लिए परिवहन निगम तैयार है। उन्होंने कहा कि बसों में श्रमिकों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग दूरी को बनाए रखने के लिए ही इनती बसों को तैयार रखा है।