अथिरा नजूल जम्मू, शहजाद और रमण कुमार राहत (एम) बनाए गए
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। राजस्व विभाग में 23 तहसीलदारों को इधर से उधर किया गया है। इसमें कई जेकेएएस अधिकारी हैं। जूनियर जेकेएएस भूमिका शर्मा को वित्त आयुक्त राजस्व जेएंडके कार्यालय, राहुल शर्मा को सुचेतगढ़ जम्मू, अमनदीप सिंह को अरनिया जम्मू, अंकुश त्रिपाठी को बिश्नाह जम्मू,अथिरा को नजूल जम्मू, शहजाद लतीफ खान को राहत (एम) जम्मू, रमण कुमार चलोत्रा को राहत (एम) जम्मू बनाया गया है।
राजस्व विभाग के आयुक्त जी परसाना रामास्वामे की ओर से जारी एक आदेश में दीक्षा बांबा को एचक्यूए डीसी उधमपुर, मोहम्मद फाफी को नागसेनी जिला किश्तवाड़, रकीब अहमद को देवसर किशतवाड़, अफशा अफरीन को मैरा माद्रेयां जम्मू, प्रिधुम अत्री को बनी कठुआ, पुष्पक सरूप को कास्तीगढ़ डोडा, हरवीर सिंह को खड़ी रामबन, रोमेश कुमार को राहत (एम) जम्मू के साथ तहसीलदार ख्वास का अतिरिक्त कार्यभार, शकील अहमद को सालर अनंतनाग, रंजीत सिंह को भलवाल जम्मू, प्रमोद कुमार को चौकी चौरा जम्मू, लताफत कादिर को खेलर शोपियां, अब्दुल वसी को हाजन बांदीबोरा के साथ तहसील अजास, यारीपोरा का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। अनिल चाड़क को वित्त आयुक्त कार्यालय जेएंडके, अमित उपाध्य को डिंगा अंब कठुआ और सईद खुर्शीद अहमद को स्पेशल ट्रिबुनल श्रीनगर बनाया गया है।