राजस्व विभाग में 224 नायब तहसीलदार बदले
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 12 आईपीएस-जेकेपीएस समेत 364 अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियां की गई हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस विभाग में एसएसपी शिव कुमार (आईपीएस) को जम्मू-कश्मीर से लद्दाख में तबादला करते हुए कारगिल का एसएसपी बनाया गया है। एसएसपी अनायत अली चौधरी को लद्दाख से जम्मू-कश्मीर भेजा गया है। श्रारीम आर (आईपीएस) को एसपी ट्रैफिक लद्दाख बनाया गया है। मजीब उल रहमान को डिप्टी कमांडेंट 25वीं बटालियन को एएसपी कारगिल, फराह जहांजेब नकाश को एसओ एडीजीपी व आईटी साइबर पुलिस हेडक्वार्टर लद्दाख भेजा गया है। एएसपी रेंजिन संदूप का लेह में तबादला हुआ है। इश्तियाक अहमद काचो को डिप्टी कमाडेंट 25वीं बटालियन में तबादला किया गया है।
इसके अलावा प्रदेश में छह डीएसपी सहित एक एसडीपीओ का तबादला किया गया है। शहिदा प्रवीण को सीआईडी सेल नई दिल्ली, अरुण जमवाल को आईआर-20 बटालियन, एसडीपीओ अजय जमवाल को डीएसपी पीसी पांपोर, डीएसपी मनोज कुमार को सीआईडी हेडक्वार्टर, उमर इरफान को पीसी पट्टन, जतिंद्र सिंह को ट्रैफिक रियासी, मंजीत कुमार को एसडीपीओ बनिहाल, अनिल कुमार को पीसी डब्ल्यूएस जम्मू, जबकि बसंत भट्ट को जेकेएपी चौथी बटालियन भेजा गया है।
वहीं, प्रदेश प्रशासन ने राजस्व विभाग में फेरबदल करते हुए 224 नायब तहसीलदारों को इधर से उधर किया है। इसमें जम्मू संभाग में 114 और कश्मीर संभाग में 110 नायब तहसीलदारों के तबादले और नियुक्तियां की गई हैं। नायब तहसीलदारों को तत्काल प्रभाव ने नए स्थानों पर पहुंचने के आदेश जारी किए गए हैं। तारा सिंह को क्लेक्टर पीडीडी जम्मू, नेहा को विजयपुर के साथ आईटी सेल एफसीआर कार्यालय जम्मू का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। दर्शन सिंह को नायब तहसीलदार बाहू (जम्मू), जगदीश सिंह को सिद्दड़ा, हरि सिंह को सरुईंसर और प्रेमलाल को परगवाल का नायब तहसीलदार बनाया है। राजस्व विभाग के प्रशासनिक अधिकारी पवन कोतवाल की ओर से जारी एक आदेश में राजेंद्र सिंह को सुचेतगढ़, अशफाक अहमद को कराह बली, अशोक कुमार को मैरा मेंदरियां, अशोक कुमार को अखनूर, सुशील शर्मा को आरएस पुरा, मेहर सिंह को मुट्ठी, देवराज को क्लेक्टर पीडब्ल्यूडी जम्मू का कार्यभार सौंपा गया है। मदन लाल को सामवान, मनसा मोहम्मद को मंडाल, मोहन सिंह को भलवाल, जहीरा अख्तर को क्लेक्टर पीडीडी जम्मू, जगदीश कुमार को ज्यौड़ियां भेजा गया है। इसी तरह केवल सिंह को घो मन्हासा, केवल सिंह को देवीपुर, नरेंद्र कुमार को घार मजूर, रामलाल को झिड़ी, जुगल किशोर को घरोटा, जफर इकबाल को गिजिराल जम्मू, डाॅ. जफर इकबाल को जेएमसी जम्मू, बाग अली को एसीबी जम्मू, मोहम्मद उस्मान को रेहाल, पूर्ण चंद को डिग्याना, रंधीर सिंह को सतवारी, बलवंत सिंह को जेएमआरडीए जम्मू, घास-उद्दीन को रेरा का नायब तहसीलदार बनाया गया है। इसके अलावा अन्य नायब तहसीलदारों को भी विभिन्न जिलों में नियुक्त किया गया है।